फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति पर हमलाकर गहने लूटे

Wed, 01 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से गांव लौट रहे दंपति को चार बदमाशाें ने मंगलवार को देर रात मडोरा गांव के पास रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया तो लुटेराें ने उस पर क्रिकेट बैट से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। लुटेरे महिला के गले से मंगलसूत्र, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे और घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।   मुहल्ला सुशीलनगर निवासी अमर सिंह राठौर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  वह स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। मंगलवार की शाम को पत्नी ममता के साथ काेंच में रिश्तेदारी में त्रयोदशी संस्कार में गया था।

रात नौ बजे जब वे उरई कोतवाली के गांव मड़ोरा गांव के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे बदमाशाें ने सड़क को अवरुद्ध कर रखा था। उसने बाइक रोकी तो चार बदमाश उसके पास आ गए और ममता के गहने छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो बदमाशाें ने उसके सिर पर क्रि केट के बैट से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद
विज्ञापन


लुटेरों ने पत्नी का सोने का मंगल सूत्र, चेन, चार अंगूठी समेत करीब एक लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने अमर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह मामले की छानबीन कर रहे है। बदमाश स्थानीय हो सकते हैं क्योंकि वह बल्ला कहां से लाए।

बाइक व सोने की चूड़ी छोड़ दीं
 ममता दोनाें हाथों में सोने की चार चूड़ी पहने थंी। बदमाशाें ने चूड़ी छोड़ दीं और बाइक भी नहीं ली। इससे यह तय है कि बदमाश स्थानीय हैं और हड़बड़ी में वह कई साक्ष्य भी मौके पर छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें