फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला की संदिग्ध हालात मौत, हत्या का आरोप

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
अस्पताल गेट के बाहर जाम लगाए कल्पना के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

शहर के कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कमलेश अहिरवार की पत्नी कल्पना अहिरवार (28) शादी बारातों में पूड़ी बेलने का काम मोहल्ला बघौरा निवासी हलवाई देवेंद्र कुशवाहा के साथ करती थी। रविवार को कल्पना एक शादी में पूड़ी बेलने देवेंद्र के साथ जालौन के एक गांव में गई थी। सोमवार सुबह वह देवेंद्र के साथ बाइक से उरई आ रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में गंभीर चोट आ गई। देवेंद्र उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


देवेंद्र ने बताया कि वह लोग जब जालौन क्षेत्र के ग्राम दहगुवां से गुजर रहे थे तभी कल्पना अचानक चलती बाइक से असंतुलित होकर गिर गई। उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। देवेंद्र ने इसकी सूचना कल्पना के परिजनों को दी। घरवालों के अस्पताल पहुंचते ही देवेंद्र जाने लगा तो परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस अस्पताल पहुंचती इससे पहले ही परिजनों ने अस्पताल के पुराने इमरजेंसी के गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। कल्पना के पति कमलेश व बाकी परिजनों ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र ने उसकी हत्या की है।

साथ ही उस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। उनके सड़क पर बैठते ही दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर फोर्स के साथ  पहुंच गए और उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो परिजन उग्र हो गए। इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खुल सका। 15 मिनट लगे जाम में दर्जनों वाहन फंस गए। उधर जाम खुलते ही पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हलवाई देवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह सड़क हादसे की बात कह रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें