मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स व भीड़।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी विनोद उर्फ गुड्डन (35) पुत्र मुन्नालाल अरुषिया शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। सोमवार की शाम वह गायर गांव में एक त्रियोदशी में खाना बनाने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। तभी अकोढ़ी दुबे के पास गायर मोड़ पर अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विनोद कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
हेलमेट न लगाने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
मृतक की मां व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटियां व एक 4 माह का पुत्र है। मृतक घर में अकेला कमाने वाला है। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी की खोज कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।