फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थर्टी फर्स्ट के जश्न में डूबे युवाओं ने नशे में कई स्थानों पर जमकर हंगामा काटा। नशे में हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया जबकि चंडाक के जंगलों में नशे में धुत दर्जनों युवकों को खदेड़ा।
विज्ञापन


थर्टी फर्स्ट के जश्न के नाम पर सोमवार सुबह से ही युवा शराब के नशे में डूबे रहे। चंडाक रोड और आसपास के जंगलों में युवक पार्टी मनाते नजर आए। इस दौरान कई स्थानों पर नशे में धुत युवकों ने हुड़दंग भी मचाया। चंडाक रोड पर हुड़दंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में अभिभावकों को बुलाकर सख्त हिदायत देकर उनके सुपुर्द किया गया।

इधर, देर शाम तक चंडाक के जंगलों में युवक नए साल की पार्टी के नाम पर नशे में डूबे रहे। जंगली जानवरों के हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस जवानों ने कई युवकों को खदेड़ा। इधर नगर की सड़कों पर भी पार्टी के लिए निकले युवकों ने तेज रफ्तार दुपहिया वाहन चलाकर राहगीरों को खूब डराया। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सभी जगह पुलिस तैनात रही, लेकिन पुलिस की नजरों से ओझल होते ही बाइकर्स तेज रफ्तार वाहन दौड़ाते नजर आए। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर रात को हुड़दंग रोकने के लिए सभी तिराहों और चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन


......इनसेट.....
हजारों मुर्गों और बकरों की बलि
पिथौरागढ़। नए साल के स्वागत में मनाए जाने वाले जश्न के नाम पर सोमवार को हजारों मुर्गों और बकरों की बलि दी गई। सुबह से ही गली मुहल्लों में बकरे कटने शुरू हो गए थे। इसके अलावा शराब की भी जमकर बिक्री हुई। थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने के लिए कई लोग पहले से ही शराब की बोतलों के इंतजाम में जुटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें