फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 10 Aug 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
road accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कोंच नगर के मोहल्ला मियांगंज निवासी रवि अग्रवाल (32) पुत्र शशिचंद्र गुरुवार सुबह अपने दोस्त सचिन दुबे (30) पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला गांधी नगर व हरिओम गुप्ता (26) पुत्र मोहल्ला पटेलनगर के साथ बाइक से कालपी जा रहा था। वे लोग जब उरई के बाहर कोंच रोड स्थित गढ़न पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे रवि का सिर सीधा सड़क से जा टकराया।

विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं सचिन व हरिओम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खून ज्यादा बह जाने से रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला। सड़क पर तीनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पर चिकित्सक ने रवि की मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन और हरिओम का प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। पुलिस ने रवि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें