फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की पिटाई, परिजनाें ने काटा हंगामा

Wed, 07 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
जिला कारागार में हत्या के प्रयास के मामले में निरुद्ध एक बंदी ने मंगलवार को जेल से ही मोबाइल से अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। जब यह जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो उसे बेरहमी से पीट दिया गया। इसकी जानकारी जब परिजनाें को हुई तो उन्हाेंने हंगामा काटकर सीओ जंगबहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर वह सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जेल
विज्ञापन


पहुंचे और हालात देखकर कार्रवाई की बात कही है। इस पूरे मामले को जेल प्रशासन दबाने में जुटा है। मुहल्ला तिलक नगर निवासी ऊधम सिंह यादव हत्या के प्रयास के मामले में जिला करागार में बंद है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे उसने जेल से ही अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। जब यह जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो उसने आरोपी ऊधम से

उसका फेसबुक का पासवर्ड पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर जेल प्रशासन ने उसे जमकर पीट दिया। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनाें को दी तो परिजनाें ने बवाल काटकर सीओ को ज्ञापन दिया। इस पर सीओ जंगबहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद मुईनउल इस्लाम जेल पहुंचे और पूरे मामले में की जांच की । सीओ जंगबहादुर
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि फेसबुक का पासवर्ड नहीं बता रहा था। इसलिए जेल प्रशासन ने उसके साथ थोड़ी सख्ती बरती थी। ज्यादा पिटाई नहीं हुई है। इस घटना ने भी एक बार फिर से साबित कर दिया कि जेल में सब कुछ कैदियाें की मनमर्जी से चल रहा है। इससे पहले भी एसपी अशोक त्रिपाठी ने छापा मारकर आठ मोबाइल जब्त करने के बाद जेल प्रशासन के खिलाफ शासन

को रिपोर्ट भेजी थी। आजतक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे जिले में गैरकानूनी गतिविधियां धड़ल्ले से जारी हैं। यहां तक कि जेल से ही अपराधी बाहर फोन कर लोगों को धमकी तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें