ग्रामीण का शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सदरपुर इलाके के एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान देखे गए हैं। खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन पहुंच गए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक बरामद हुई है। वह घर से रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सदरपुर के छठवाना मजरा जहांगीराबाद गांव निवासी कमलेश वर्मा उर्फ बवाली (60) बुधवार को बाइक से अपने रिश्तेदारी बिसवां के सकन्ना गांव जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव रास्ते में सकरन के पटना रोड के पास खेतों के बीच पड़ा मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी थी। खबर पाकर परिवारीजन व पुलिस भी पहुंच गए।
गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि गला दबा कर हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन ने तहरीर नहीं दी है। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि कमलेश वर्मा बाइक से कहीं जा रहा था। पड़ोस में ही बाइक पड़ी थी। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।