फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मी से लूट के आरोपी दबोचे

Tue, 27 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बरामद लूट का रुपया व तमंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन महीने पहले जिले में रिटायर्ड कर्मचारी से हुई पांच लाख लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के दो लाख तीन हजार रुपये व तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 5 जुलाई कैलिया क्षेत्र के ग्राम कुदइया निवासी रिटायर्ड कर्मी हुकुम
विज्ञापन


सिंह अपने पुत्र के साथ शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे के पास बैंक आफ इंडिया से करीब पांच लाख रुपये निकालकर गांव जा रहा था। शहर के कोंच बस स्टैंड के पास पीछे से आए दो लुटेरों ने बाइक में लात मारकर उससे बैग छीन लिया और भाग गए थे। तीन महीने से अधिक बीतने के बाद भी इस मामले का खुलासा न होने पर एसपी ने नाराजगी जताई। इस पर

कोतवाल सुनील कुमार तिवारी व  एसओजी टीम प्रभारी अरुण कुमार तिवारी को  खुलासे के लिए लगाया। उन्हाेंने कोतवाली पुलिस के सहयोग से सोमवार की देर रात नौ बजे जालौन चुंगी के पास बिना नंबर की बाइक से आ रहे तीन संदिग्धों को दबोच लिया। इनमें कुलदीप सिंह निवासी अंगूरी थाना भोगनीपुर कानपुर देहात, ललौना खंा निवासी गांव
विज्ञापन


अंगूरी, ब्रजेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी ओएना थाना राजपुर कानपुर देहात शामिल हैं। सख्ती से पूछताछ में इन्होंने 5 जुलाई को सुहाग महल के पास से पांच लाख की लूट को कुबूला। इस दौरान एसओजी ने पकडे़ गए लुटेरों से दो लाख तीन हजार रुपये, एक बाइक, दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि उन्हाेंने ही सरसाें के

तेल से भरे टैंकर चालक लाल बिहारी प्रजापति निवासी रामरूपदासपुर थाना धीना जनपद चंदौली को बंधक बनाकर भोगनीपुर के पास से लूटा था और उसे उरई कोतवाली के कैथेरी गांव के पास बीती 8 मई को फेंककर टैंकर ले गए थे। एसपी ने एसओजी टीम में प्रभारी अरुण तिवारी, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार, कांस्टेबिल बलवीर सिंह, अनिल मिश्रा, जयचंद्र
विज्ञापन


सिंह, रवि कुमार भदौरिया, मनोज कुमार, शैलेंद्र चौबे, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें