फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने रौंदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। हाईवे पर बुधवार की सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने डंपर को चालक सहित पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी भागीरथ की पत्नी कमलेश (40) बुधवार की सुबह 8 बजे झांसी कानपुर हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए आई थी। मंदिर से दर्शन करके वह घर जाने के लिए हाईवे पार कर रही थी, तभी कानपुर की से आ रहे डंपर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। -------
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें