फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय निवासी एक हिस्ट्रीशीटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार देर शाम फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय से किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त सोनू (38) पुत्र केवल राम निवासी देवीपुरा द्वितीय के रुप में हुई। बताया गया कि मृतक युवक नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। साथ ही बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। बता दें कि पूर्व में उसकी पत्नी व पिता की भी मौत हो चुकी है। डिप्टी गंज चौकी प्रभारी सेंसरपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक सोनू नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। पिछले कई दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें