फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किलो नकली खोया पकड़ा

Thu, 11 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सिफारिश करने आए सपा नेता एफएसओ से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे सिंथेटिक खोया के कारोबार की एक झलक गुरुवार को देखने को मिली। जब त्यौहार पर दुकानों पर बिकने के लिए जा रहे 75 किलो नकली खोया को एसटीटी टीम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पकड़ लिया। खोया पकड़े जाने के बाद इस काम में लिप्त माफिया व कुछ सपा नेताओं में हड़कंप मचा गया और सिफारिश के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मामले को सुलटाने में जुट गए। थोड़ी ही देर में डीएम संदीप कौर के संज्ञान में पूरा मामला आ गया और उनके निर्देश पर पक ड़े गए खोया को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


एफएसओ की ढुलमुल कार्यशैली के चलते अभी तक खोया मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खान को गुरूवार की दोपहर सूचना मिली कि त्यौहार पर बिकने के लिए बड़ी मात्रा में नकली खोया सप्लाई होने जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा को साथ लेकर छापेमारी की और कोंच बस स्टैंड पर एक लोडर में लदकर जा रहे 75 किलो नकली खोया की खेप बरामद कर ली। खोया पकड़ते ही इस धंधे में शामिल माफिया व कुछ सत्ता पक्ष के नेताओं में हड़कंप मच गया। उनके सिफारिशी फोन अधिकारियों के पास आने शुरू हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा भी सिफारिशों के बाद मामले को सुलटाने के प्रयास में जुट गए।    एसटीटी टीम प्रभारी के बार-बार कहने के बाद भी उन्होंने नकली खोया मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी। काफी देर तक मामला सुलटाने का प्रयास चलता रहा। तभी यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और जिलाधिकारी संदीप कौर के संज्ञान में पूरा मामला आ गया। डीएम ने इस मामले को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पकड़े गए नकली खोया को तुरंत नष्ट कर दिया जाए। डीएम के आदेश के बाद मजबूरन एफएसओ ने खोया को नष्ट करा दिया। पर उनकी ढुलमुल कार्यशैली के चलते अभी तक खोया माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकी है। एफएसओ राहुल शर्मा ने बताया कि नकली खोया के मालिक कमल किशोर पुत्र रामसेवक निवासी गोपालगंज के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें