फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे बल पर बच्ची संग रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की चीख सुनकर पिता ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 8 बजे उसकी 10 वर्षीय पुत्री शौच क्रिया के लिए घर के पीछे खेत पर गई थी। तभी गांव का ही एक युवक उसका मुंह दबाकर बुरी नीयत से अपने खेत पर बने मड़ैया की ओर ले जाने लगा। बालिका की चीख सुनकर खेतों से काम कर लौट रहे पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त आरोपी ने पर भी तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी बालिका को गोद में उठाकर भागने लगा। पिता की चीख पुकार सुन ग्रामीण भी एकत्र हो गए और युवक को घेर कर पकड़ लिया। तब जाकर बालिका उसके चंगुल से छूटी। आरोपी ने ग्रामीणों को भी तमंचे से धमकाया और मौके से भाग निकला। पीड़ित व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक इससे पूर्व बालिका की मां से भी अश्लील हरकतें कर चुका है। इस संबंध में कोतवाल कामता प्रसाद ने कहा कि अभी उन्हें कोई तहरीर नही मिली है अगर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें