कदौरा । घर में रखी परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में शनिवार की दोपहर बाबू राइन पुत्र कल्लू के घर में रखी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर पानी से आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखे पांच हजार रुपये व सामान सहित लगभग 60 हजार का नुकसान हो गया। घटना के समय पीड़ित परिवार सहित खेत पर गया था।
प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को दी। इसपर उन्होंने लेखपाल सचिन को मौके पर भेजा। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।