फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ावरों से बैट्री चुराने वाले 5 चोर हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराने वाले अंतरजनपदीय गैंग को कोतवाली पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग पकड़ा है। पुलिस ने पांच बैट्री चोरों को पकड़कर 34 मोबाइल टावर की बैट्री, 3 तमंचा, कारतूस, 50 हजार रुपये व बुलेरो गाड़ी बरामद की। एसपी ने पुलिस लाइन में पकड़े गए गैंग का खुलासा किया। एसपी ने टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ.अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि 20 जनवरी को तीतरा खलीलपुर में लगे एटीसी कंपनी के टावर से 25 बैट्री चोरी होने की तहरीर लोकेंद्र सिंह पुत्र विसभान सिंह ने दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके लिए एएसपी सुरेंद्रनाथ तिवारी सीओ कोंच शीशराम यादव, कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली, स्वाट, सर्विलांस टीम ने बड़ोदा खुर्द तिराहा से राजू उर्फ राजकुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी मुड़ई थाना चिरगांव जिला झांसी, चंद्रशेखर उर्फ लला यादव पुत्र नाथूरा निवासी सेमरी थाना मोठ जनपद झांसी, धनीराम उर्फ लल्लू ढीमर पुत्र गोरेलाल निवासी करगुवां थाना चिरगांव झांसी, जगदीश कुशवाह पुत्र मूलचंद्र कुशवाह निवासी करगुवां थाना चिरगांव झासी, फिरोज खां पुत्र स्वर्गीय मंगल खां निवासी बघौरा, उरई जालौन को तीन 315 तमंचा, 4 कारतूस, 3 खोखा, 50 हजार रुपये, 34 मोबाइल टाबर बेट्री व एक बुलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछतांछ में अभियुक्तों ने बताया कि 19 जनवरी को तीतरा खलीलपुर के मोबाइल टाबर से रात्रि में 25 बैट्रियां चोरी की थी, जिसमें से 9 बैट्री चुर्खी बाईपास उरई में कबाड़ी फिरोज खां को बेच चुके हैं। बाकी बची हुई बैट्रियों को शनिवार को बेचने जा रहे थे, तभी पकड़ गए। उन्होंने बताया कि गरोठा, झांसी, कालपी, एट आदि जगहों से बैट्री चोरी करके फीरोज को बेचते थे। एसपी के मुताबिक पकड़े गए बैटरी चोर धनीराम, चंद्रशेखर, जगदीश कुशवाहा, राजू उर्फ राजकुमार पर, जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, के कई थानों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में संजय कुमार गुप्ता, कोतवाल कोंच स्वाट टीम प्रभारी ब्रिजनेश यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी महेश दुबे, नीतू कुमार, रोहित रावत आदि मौजूद रहे। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने पूरी टीम का 20 हजार रुपये देने की घोषणा दी।
विज्ञापन

फोटो नंबर-15-पुलिस गिरफ्त में बैटरी चोर।
टावरों से बैटरी चुराने वाले 5 चोर हत्थे चढ़े
-जनपद के कई मोबाइल टावरों से कर चुके हैं बैटरी चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें