फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से महिला का बैग चोरी 4 लाख जेवर नगदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। शादी समारोह से घर लौट रही महिला का बैग रोडवेज बस से चोरी हो गया। जिसमें लगभग चार लाख के जेवर नगदी थी। महिला ने जब बस के चालक परिचालक से बैग के बारे में कहा तो चालक परिचालक ने महिला व उसके पुत्र की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना महिला ने अपने परिजनों को दी। एक दर्जन परिजन कदौरा बस स्टैंड पर पहुंच गए और चालक परिचालक को पीटने लगे। जिससे बस स्टैंड पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन



हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ निवासी महिला विमला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह सोमवार को अपने पुत्र बबलू सिंह के साथ ललितपुर से शादी में शामिल होकर रोडवेज बस से कदौरा आ रही थी। बस से महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में मंगलसूत्र, कड़े, जंजीर, चार अंगूठी, हाफ पेटी अन्य सामान सहित पांच हजार रुपये भी रखे थे।

कदौरा में बस से उतरने पर बैग न मिलने से महिला ने बस चालक व परिचालक से बैग के बारे में जानकारी की तो चालक विनय कुमार व परिचालक रविकांत ने महिला व उसके पुत्र की पिटाई कर दी। जिसपर महिला इसकी फोन से परिजनों को दी। सूचना पर एक दर्जन परिजन बस स्टैंड पहुंच गए और चालक व परिचालक की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है। वहीं थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है कि चालक परिचालक ने पिटाई करने व उनसेे 14 हजार रुपये व सरकारी कागजात लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस दौरान लगभग दो घंटे बस कदौरा में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें