फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आटा। चमारी गांव में घर के आंगन में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से छात्र का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आटा थाना प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि परिजन फिलहाल नौकरी न लगने की वजह बता रहे हैं। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चमारी गांव निवासी किसान मोहन लाल का पुत्र राहुल (23)बीएएससी का छात्र था। इसके अलावा वह नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं भी देता रहता था। बीते दिसंबर माह में राहुल ने झांसी में पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, जिसमें कम नंबर आने के कारण वह पास नहीं हो सका था। इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार की रात भी राहुल काफी गुमसुम था और बगैर किसी से बात किए अपने कमरे में सोने चला गया था। मां रामकली का तो बेटे की मौत से बुरा हाल था। वह बार बार राहुल का नाम लेकर चीखती और फिर गश खाकर गिर पड़ती थी। राहुल के दो छोटे भाई रोहित और मोहित भी है। परिवार के करीबियों ने बताया कि घरवाले राहुल की शादी के बारे में भी बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्र का शव फंदे पर लटका मिला
आटा क्षेत्र का मामला, नौकरी न मिलने से परेशान था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें