फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कंपिल कसबा के मोहल्ला टीचर कालोनी निवासी युवक का शव शनिवार सुबह खेत किनारे जामुन के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।  
विज्ञापन


कसबा के मोहल्ला टीचर कालोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र बाबू मिश्रा का पुत्र सौरभ मिश्रा उर्फ संजू (36) शुक्रवार को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह खेतों में शौच को गए ग्रामीणों ने निजामुद्दीनपुर गांव स्थित कांशीराम कालोनी मार्ग पर कस्बा निवासी खलील खां के खेत किनारे खड़े जामुन के पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। यूपी 100 व थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी में जेब से पर्स व डायरी मिली। डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। युवक की ठंड से मौत होने की आशंका जताई गई है। उसका मोबाइल व गले से सोने की चेन नहीं मिली। पिता सुरेंद्र बाबू मिश्रा ने बताया कि उनके तीन बेटों में सौरभ दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा पुत्र प्रवीण कुमार मिश्रा मथुरा में दरोगा पद पर तैनात है। जबकि छोटा पुत्र अंशु मिश्रा आगरा स्थित बैंक में तैनात है। सौरभ घर पर रहकर उनके साथ काम में हाथ बटाता था।
विज्ञापन


सौरभ की पत्नी प्रीति मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जो जिला कासगंज थाना पटियाली के नदोली गांव में तैनात है। उसकी दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें