फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ कार्रवाई में लाई जाएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शासन की मंशा के अनुरूप जालौन जिले का प्रशासन और पुलिस एंटी माफिया अभियान में तेजी लाने जा रहा है। इस मुद्दे पर मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रशासन, पुलिस और अभियोजन की समन्वय बैठक की गई। इसमें तय किया गया कि माफियाओं को तलाशने में तेजी लाई जाए। इसके अलावा सूचनाओं का तेजी आदान प्रदान हो और अभियोजन से समन्वय बनाकर न्यायालय में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि बैठक में कानून व्यवस्था, माफिया चिह्नीकरण के साथ-साथ कोर्ट में अपराधियों को जल्द से जल्द सजा कैसे दिलाई जाए उस पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी जनता के बीच में जाएं। इसके अलावा माफिया को चिह्नित करने में तेजी लाएं। उनकी संपत्ति की जानकारी पुलिस को त्वरित ढंग से उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा सभी पत्रावलियां आपस में अविलंब एक-दूसरे को उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा कोर्ट में अपराधी को सजा दिलाने में हो रहे विलंब अथवा अभियोजन में आ रही दिक्कतों को किर तरह से दूर किया जाए इस पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम पूनम निगम, एएसपी असीम चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेस, सभी सीओ, डीजीसी और एडीजीसी बैठक में मौजूद रहे।
-----------------
डीएम ने किया पटल का निरीक्षण
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में सभी विभागों के पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को पटल साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यालयों में कार्यसंस्कृति में सुधार लाने के लिए मेरा पटल सबसे सुंदर थीम पर प्रतियोगिता कराई गई। इसके लिए सूचना विभाग को चुना गया। जिसके पटल में कमियां मिलीं, उनमें सुधार के लिए निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें