फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर झंडे लगा रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से आरपीएफ की झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के झंडे लगा रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की आरपीएफ से झड़प हो गई। हालत यह हो गई कि संख्या में अधिक होने पर कार्यकर्ता जवानों पर हावी हो गए। बाद में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में संगठन का कार्यक्रम है। इसे लेकर एबीवीपी के संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन पर झंडा बैनर लगा रहे थे। एक बिना वर्दी के आरपीएफ के जवान ने कार्यकर्ताओं को रोका। इसे लेकर कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। इसके बाद जवान ने साथियों को बुला लिया और लाठियां पटककर कार्यकर्ताओं को खदेड़ना चाहा। इस पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने साथियों को बुला लिया। इस पर स्टेशन हुजूम एकत्रित हो गया। संख्या अधिक होने पर कार्यकर्ताओं ने जवानों को दौड़ा लिया। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले को शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें