फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनन में 11 ओवरलोड ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड व अवैध खनन से लदे 11 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन की धरपकड़ के लिए सीओ रामसिंह, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, कालपी कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल ने कर्मचारियों के साथ जोल्हूपुर मोड़, कालपी हाइवे, कदौरा रोड, इटौरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
वाहनों को रोककर ऑनलाइन रायल्टी, खनन प्रपत्र एमएम-11 को चेक किया। टीम ने वाहनों में लदी मौरंग का वजन को भी चेक किया गया। ओवरलोडिंग व प्रपत्र न होने पर टीम ने छह वाहन कदौरा गल्ला मंडी में व पांच वाहनों को कालपी गल्ला मंडी में खड़ा कराया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मौरंग लाद कर ले जा रहे वाहन चालकों के पास एमएम-11 रायल्टी के प्रपत्र नहीं थे। जबकि एक वाहन में ओवरलोड मौरंग लदी थी। क्षमता से लोड अधिक पाया गया। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड एवं अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें