रामपुरा (उरई)। किराना की दुकान पर सामान लेने गई मासूम को दुकानदार ने दुकान में खींचकर छेड़खानी की। मासूम के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने दुकानदार से बच्ची को छुड़ाया। उसने घर में परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम आठ वर्षीय मासूम गांव में प्रदीप कुमार की किराना दुकान में सामान लेने गई थी। दुकानदार ने दुकान में बच्ची से छेड़खानी करने लगा। ग्रामीणों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।