फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी ओ पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा व्यापारी ने लगाया पुलिसकर्मियों पर खींचतान करने का आरोप
विज्ञापन

-व्यापारी को खींचकर थाने ले जाने का वीडियो हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। कस्बे के एक दवा व्यापारी की किसी बात को लेकर कुछ व्यापारियों से तकरार हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी व्यापारी को खींचते हुए थाने ले गए। पुलिस कमियों की यह कारस्तानी घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दवा व्यापारी अनुराग शुक्ला सोमवार की शाम कस्बे के बाजार में फल व सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने बताया कि वह सब्जी खरीद रहे थे, तभी कुछ पुलिस कर्मी वहां आए और उनसे अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर उनकी पुलिसकर्मियों से तकरार हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जबरदस्ती खींचते हुए थाने ले गए। बाद में कुछ व्यापारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें छोड़ा। इस दौरान घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात में उनको खींचे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। घटना से कस्बे के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अफसरों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें