फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को जहर खिलाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पनयारा में युवक की मौत के मामले में पिता ने बेटे के ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पनयारा निवासी विनय ने एसपी रवि कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसके छोटे बेटे शिवम का विवाह 11 महीने पहले सिकंदरापुरा राठ निवासी युवती से हुआ था।
शिवम 21 नवंबर को पत्नी को हरदोई गुर्जर थाना एट स्थित उसकी ननिहाल छोड़ने गया था। वहां ससुराल व ननिहाल के लोगों ने उसे खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। घर आते ही शिवम को उल्टियां होने लगीं। उसे सीएचसी कोंच और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया वहां उसकी मौत हो गई। पिता विनय ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें