-कोतवाली में टप्पेबाजी की शिकायत करने जाता स्कूल का लिपिक।
- फोटो : ORAI
फोटो-14-टप्पेबाजी के शिकार लिपिक आनंद कुमार।
रुपयों से भरा बैग ले गया टप्पेबाज
सीसीटीवी में घटना कैद, मास्क लगाए होने से नहीं हो पाई पहचान
क्रासर
बैंक से लौट रहे थे अकनीबा इंटर कॉलेज के लिपिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। अकनीबा इंटर कॉलेज के लिपिक की बाइक के हैंडल पर टंगा 45 हजार रुपयों और कागजात से भरा बैग मंगलवार को टप्पेबाज ने पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज कैद हो गया लेकिन मास्क लगाए होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ग्राम अंडा निवासी आनंद कुमार पुत्र कामता प्रसाद अकनीबा इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। सोमवार को उन्होंने सुबह करीब साढ़े दस बजे एसबीआई की मुख्य शाखा मेें अपने खाते से 45 हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए। बैग में छात्रवृत्ति के कागज, बैंक पासबुक, बंदूक का लाइसेंस, आयकर की रसीदें आदि भी रखीं थीं। बाइक के हैंडल पर बैग टांगकर आगे चल दिए। सागर चौकी के पास कपड़ों पर प्रेस कराने के लिए रुके और बाइक खड़ी कर सुलभ शौचालय में लघुशंका करने चले गए। इस बीच किसी ने बैग पार कर दिया। उन्होंने कोतवाली जाकर तहरीर दी। सागर चौकी प्रभारी संजीव कटियार ने शौचालय के पास कबाड़ की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। उसमें बाइक सवार बैग ले जाते देखा गया। मास्क लगाए होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। कोतवाल इमरान खान ने बताया कि रुपये ले जाने वाले की तलाश की जा रही है।