उरई (जालौन)। कोरोना संक्रमण के मंगलवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत दस नए केस सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3709 हो गई है। जिसमें 44 की मौत हो चुकी है। जिसमें 3582 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 83 है। आज 18 व्यक्तियों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही 499 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि मेडिकल कालेज के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में तीन और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पटेलनगर के एक व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग में एक और अन्य व्यक्ति संक्रमित मिला है।
जबकि कांटेक्ट ट्रेसिंग में सदर बाजार की एक महिला पाजिटिव मिली है। वहीं पूल टेस्टिंग में दो व्यक्ति कदौरा नगर क्षेत्र के, एक कर्मचारी पीएचसी पिंडारी का, एक व्यक्ति का गुढ़ा हरौली का संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया के मुताबिक, जिनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ उनके घर और आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।