उरई। मजदूर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी कुलदीप कुमार (30) मजदूरी करता था। गुरुवार की देर रात उसने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।
भाई कृष्ण बिहारी ने बताया कि कुलदीप छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। शराब का लती था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले कुछ दिनों से काम ने मिलने के चलते आर्थिक रुप से परेशान था। मां कलावती, पत्नी विनीता, बेटा चीकू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।