फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपने साले के साथ ट्रैक्टर से सामान लेकर जा रहा था। कालपी हाइवे पर वह ट्रैक्टर से उछलकर सड़क में गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कालपी हाइवे पर हनुमान (30) निवासी उमराहट कानपुर देहात साले शिवम के साथ कुछ सामान लेकर उरई से कानपुर देहात जा रहा था। कालपी हाइवे का ओवरब्रिज चढ़ते ही हनुमान उछलकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। शिवम ट्रैक्टर में ब्रेक लगता तब तक पहिया हनुमान के ऊपर से गुजर गया। घायल हनुमान को सीएचसी कालपी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। पर कुछ देर बाद ही हनुमान ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें