फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, पुलिस को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव में शुक्रवार देर रात प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करमेर गांव निवासी आशीष (20) गुजरात में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। जबकि उसका छोटा भाई आनंद गांव में मां के साथ रहता है। कुछ महीने पहले पिता सुनील का निधन होने की जाने की वजह से आशीष तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। घटना के वक्त मां मीना मायके गई हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार आशीष व आनंद घर में अकेले थे। शुक्रवार रात को दोनों भाइयों खाना खाया। इसके बाद दोनों सो गए। देर रात आशीष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वालों में चर्चा है कि आशीष ने खुद को गोली मारकर जान दी है। वहीं कुछ लोग जहर खाकर जान देने की बात कह रहे हैं।
थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। आत्महत्या की वजह कोई नहीं बता पा रहा है। परिजनों ने बताया कि आशीष जहर खाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें