फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक रामू की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। दुकान से घर लौटते समय रविरात रात सैलून संचालक की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। सेफ्टी बेल्ट लगा न होने से बाइक चालक का हेलमेट निकल गया। सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी रामू (35) शहर में सैलून चलाते थे। वह छोटे भाई राजेंद्र के साथ शहर की कांशीराम कालोनी में रहते थे। रामू रविवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। कोंच रोड पर शराब ठेका के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। रामू सिर के बल सड़क पर गिरे। उनका हेलमेट निकल गया, इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में रामू की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अविवाहित रामू तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें