फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने जीजा बनाकर जेब से पार किए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। टप्पेबाजों ने 68 साल को बुजुर्ग को खुद का जीजा बताकर उनके कुर्ते की जेब से 20 हजार रुपये पार कर दिए। बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरोदा कलां निवासी दयासागर ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह सराफा बाजार स्थित मुख्य डाकघर गए थे। वहां अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। वह कुर्ते की जेब में रुपये रखने के बाद घर बनवाने के लिए ईंटें खरीदने जा रहे थे। वह पैदल ही मियागंज के रास्ते नदीगांव रोड की तरफ जा रहे थे। मंडी गेट के पास बाइक से दो युवक आए और उनसे बोले जीजा राम राम। कहा कि जीजा हम लोगों ने पास ही एक प्लाट खरीदा है, चलकर देख लो।
उन्होंने पहचाने से इनकार किया तो युवकों ने कहा कि आप हो लोगों को भूल रहे हो, चलो बाइक पर बैठो रास्ते में सब बताते हैं। बकौल दयाशंकर वह टप्पेबाजों के झांसे में फंस गए और उनकी बाइक पर बैठ गए। थोड़ी ही दूर जाकर टप्पेबाजों ने एक स्थान पर बाइक रोक दी। उन्हें बाइक से उतार कर दोनों चले गए। इसके बाद उन्होंने कुर्ते की जेब टटोली तो 20 हजार रुपये गायब थे। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें