उरई। मानसिक रूप से बीमार छात्रा ने फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में मातम छा गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी मनीष कौशल की छोटी बहन रमा कौशल ने पिछली साल बीएमएस की पढ़ाई हरिद्वार से पूरी की थी। पिछले कई महीनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। इसका इलाज देहरादून में चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के मानसिक रूप से परेशान होना बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।