उरई। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक दस केस उरई शहरी क्षेत्र के है। जबकि 59 मरीज ठीक होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की भी सांस ली है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2235 हो गई है। जिसमें 1978 मरीज होम आइसोलेशन में रहे है। 83 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। तीसरी लहर में कुल पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 37 संक्रमितों में शहरी क्षेत्र के अलावा माधौगढ़, रामपुरा, कुठौंद ब्लाक क्षेत्र में एक एक मरीज, डकोर ब्लाक में तीन, छिरिया जालौन ब्लाक में तीन, पिंडारी कोंच ब्लाक में सात, कदौरा ब्लाक में सात और अन्य ब्लॉकों में चार मरीज निकले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन दिया गया है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 173 एक्टिव केस हैं। इसमें 152 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। एक-एक मरीज राजकीय मेडिकल कालेज, लखनऊ और झांसी में इलाज करा रहे हैं।
--
मरीज जल्द स्वस्थ्य हो रहे स्वस्थ
उरई। धीरे-धीरे कोरोना के मामले फिर कम होने लगे हैं। हालांकि अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। पर मरीजों या उनके परिजनों को डरने की जरूरत नहीं है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मरीजों के स्वस्थ होने प्रतिशत अच्छा है। घर ही आइसोलेट होकर भी मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में वर्तमान में रिकवरी रेट 97.2 प्रतिशत है। (संवाद)