फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बैरकों की रोज ली जाए सघन तलाशी - डीएम

विज्ञापन
जिला कारागार भोजन की गुणवत्ता देखती डीएम चांदनी सिंह व एसपी रवि कुमार। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम चांदनी सिंह और एसपी रवि कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में साफसफाई, खाने की गुणवत्ता तथा कैदियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लीं। उन्होंने जेल की विभिन्न बैरकों में जाकर कैदियों से बातचीत की तथा जिला जेल स्थित चिकित्सा केंद्र की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पांच महिला बंदियों को सिलाई मशीन वितरित की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि चिकित्सा केंद्र में भर्ती कैदियों के लिए दवाओं की आपूर्ति बनी रहे। बैरक में जाकर कैदियों से बात भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के लिए भी निर्देशित किया। रोज सघन तलाशी के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
------------
उप निबंधन कार्यालय में मिलीं खामियां, लगाई फटकार
कोंच। डीएम चांदनी सिंह ने कोंच तहसील का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण में सबसे ज्यादा समय उन्होंने उप निबंधन कार्यालय में लगाया। वहां अव्यवस्थाओं के अंबार देख व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने उप निबंधन कार्यालय में जूठे बर्तन रखे देखे, फाइलों पर धूल की मोटी परत जमी मिली। निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम में पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखें। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले हर फरियादी की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए, समय से निस्तारण भी करें। तहसील में खतौनी प्राप्ति के लिए आए किसानों को निर्धारित शुल्क लेकर खतौनी उपलब्ध कराएं। न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की जाए व राजस्व वसूली में तेजी लाएं। इस दौरान एसडीएम कृष्णकुमार सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें