फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश से छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। छह माह में धन को दोगुना करने का लालच देकर कंपनी में रुपये लगवाकर हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोंच कोतवाली पुलिस ने अमन गुप्ता निवासी मोहल्ला जवाहर नगर के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमन ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि 15 जुलाई 2021 को छह लोग उसके पास आए। बताया कि उन लोगों ने डूवेल ट्रेडमार्क की कंपनी खोली है। जिसमें रुपये लगाने पर छह माह में दोगुने होते है। इस पर 25 दिसंबर 2019 को 70 हजार रुपये जमा किए और फिर इसके बाद उसने 5 लाख रुपये जमा किए। छह माह बीतने के बाद उक्त लोगों ने उसे 501074 रुपये की चेक दी जो बाउंस हुई। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 15 जुलाई 2021 को उसने उक्त लोगों से रुपया मांगा। तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कोंच कोतवाली रिपोर्ट कराने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मदनलाल शर्मा निवासी आजाद नगर भीलबाड़ा राजस्थान, प्रवीण शर्मा पता अज्ञात, दिनेश कुमार निवासी देवनारायण कालोनी भीलबाड़ा राजस्थान, कृष्णगोपाल कुशवाहा निवासी रामनगर उरई, जितेंद्र कुशवाहा निवासी झांसी, अभय निवासी तुलसीनगर उरई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें