उरई। जिले के किसानों को छ्ट्टा गोवंश से निजात मिलने की उम्मीद दिख रही है। प्रशासन ने छुट्टा मवेशियों की सूचना देने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है। इसके नंबर 9792152820 पर कोई भी किसान या अन्य व्यक्ति सूचना दे सकता है। प्रशासन छुट्टा मवेशी को आश्रय स्थल भेजवाएगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के छुट्टा (निराश्रित, बेसहारा गोवंश) को संरक्षित करने के लिए से जिला स्तरीय प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट कंट्रोल रूम बनाया गया है।
कंट्रोल रूप के मोबाइल नंबर पर कोई भी व्यक्ति छुट्टा मवेशी की सूचना दे सकता है। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ नरेंद्र कुमार वर्मा को बनाय गया है। कंट्रोल रूम में सुनवाई न होने पर उनके नंबर 6386224921 पर सूचना दी जा सकती है।
नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को सुनेंगे। उनके संबंध में प्रतिदिन संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर छुट्टा मवेशियों को आश्रय स्थल भेजना सुनिश्चित करेंगे।