फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांगे संभावित प्रत्याशियों से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी की ओर से पालिकाध्यक्ष सहित विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों की तलाश तेज हो गई है। इसके लिए पार्टी संगठन ने 15 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार की देर शाम एक बैठक सरोजिनी नायडू पार्क में हुई, जिसमें संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, मौजूदा पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, अखिल वैद, सभासद अनिल पटेरिया, गुड्डू अवस्थी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र ने निकाय क्षेत्र के कांग्रेसियों के नाम एक विज्ञप्ति भी जारी की जिसमें कहा गया कि जो कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी से लड़ने के इच्छुक हैं। वह आवेदन प्रारूप अति शीघ्र कर उनसे संपर्क कर सकते हैं। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें