फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए आनंदी देवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को नगर में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लखनऊ से नगर के आनंदी देवी मंदिर में पहुंच कर दर्शन करके पूजा अर्चना की। यहां पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुकुट पहना कर सम्मान किया। इसके बाद वह बुजुर्ग भाजपा नेता हरदेव सिंह चौहान के टरननगंज स्थित आवास पर गए और शिष्टाचार भेंट की। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान शिवेंद्र भूषण सिंह चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन , जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ,अरविंद चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ पहुंचे व मंदिर के दर्शन कर महंत जमुना दास महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें