फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 112 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 112 नए कोरोना संक्रमित आए है। इसमें एक थानेदार भी शामिल है। अब सक्रिय केसों की संख्या 404 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 11,19,118 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 12,027 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 11,421 ठीक हो चुके हैं। जबकि 202 की मौत हुई है। कोरोना की शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ट्रूनेट जांच में छह, एंटीजन जांच में 8 पॉजिटिव निकले है। शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच में निकले हैं। 1456 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क लगाकर रखे और टीकाकरण की दोनों डोज अनिवार्य रुप से लगवा लें।
----------
सेंटर से गायब 40 शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति
महेवा। महेबा ब्लाक क्षेत्र में तैनात शिक्षकों को टीकाकरण सेंटरों पर अनुपस्थित रहना महंगा पड़ गया। नोडल अधिकारी ने आठ केंद्रों से गैरहाजिर 40 शिक्षकों के वेतन काटने की संस्तुति की है। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। ब्लाकक्षेत्र के ग्राम मंगरौल के मजरा नबलपुरा के प्राइमरी में तैनात अध्यापक रिजवाना परवीन, वर्षा श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, लालसिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय चुर्खी से रागिनी बुधौलिया, प्रेमबाबू, मधुरिमा चक, सुष्मिता राठौर, मिथला देवी, कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुर्खी से विनीता देवी, रानी देवी, रूबी, अंजना वर्मा, सुषमा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, प्रियंका गुप्ता, कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगरौल इरफान अली, कमल सैनी,जूली राय, सुनील प्रजापति, रूपम, सरिता राजपूत, पूनम पांडेय, मांधाता सिंह, संध्या देवी, प्रेमबाबू, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यामतपुर से रेखा सेंगर, केदार वर्मा, प्राइमरी विद्यालय मुसमरिया से सरला राठौर, ज्योत्सना, रजनी, कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय मुसमरिया से ज्योति त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, प्रिया चौधरी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसमरिया से विनीता, अमृता,रेखा, दिव्या तिवारी, जिया फातमा का एक दिन का रोकने की संस्तुति खंड शिक्षा अधिकारी ने की है। जिससे शिक्षकों में रोष पैदा हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
विद्यालय प्रबंधक ने आरोप लगाया
कालपी। नगर पालिका परिषद में कोरोना टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। इसमें विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट शामिल न होने की शिकायत प्रबंधक ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को दी है। विद्यालय में 72 में से 68 बच्चों के टीकाकरण कर दिया गया है। प्रबंधक डीसी सैनी ने पत्र में बताया कि जब से विद्यालय को एसडीएम व चिकित्साधिकारी व शिक्षा विभाग के द्वारा दिशा निर्देश मिले है। विद्यालय बराबर सहयोग कर रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय टीम में शामिल लोग विद्यालय परिवार पर गलत दबाव बनाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें