फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीका न लगवाने वालों की होगी पहचान, सर्वे के लिए 74 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। शासन ने अब कोविड-19 को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग जल्द अभियान चला कर कोविड संवेदनशील, बुखार पीड़ित, क्षय रोग के लक्षण व कोविड टीका न लगवाने वाले व्यक्तियों को तलाश कर सूची बनाने का कार्य स्वास्थ्य कर्मी करेंगे। इसके लिए ब्लाक स्तर पर 74 टीमों का गठन किया गया है। जो घर-घर जाकर वैक्सीन न लगवाने वाली की सूची तैयार की रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान 7 से 16 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए 74 टीमो का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर कोविड संवेदनशील, ज्वर पीड़ित, क्षय रोग के लक्षणों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चो एंव 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों द्वारा कोविड टीका न लगवाने वालों की पहचान कर उनकी सूची बनाएगी। जो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जमा करेगी। ताकि छूटे लोगों का टीकाकरण कराने के साथ ही अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। अभियान में लगी टीमों की निगरानी के लिए 15 सुपरवाइजरो को भी लगाया जाएगा।
------------
कल से शुरू होगा सर्वे
जालौन। कोरोना संक्रमितों को चिन्हित करने व उनके उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए घर-घर जाकर टीमें लोगों का परीक्षण करेंगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो और लोग अपना सहयोग दें यह बात एसडीएम ने तहसील सभागार में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में कही। एसडीएम मीनू राणा ने कहा कि 7 से 16 सितंबर तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि कोरोना का डोर टू डोर सर्वे के लिए 21 टीमें बनाई गई है। नगरीय पीएचसी प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि यह अभियान नगर व ग्रामीण क्षेत्र दोनों में चलेगा। इस दौरान डॉ. आरके राजपूत, समीउल्ला, पंकज, शोभा गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------
कोविड टीकाकरण के लिए मेगा कैंप आज
उरई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि सोमवार को कोविड टीकाकरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाक स्तरीय पीएचसी, सीएचसी, उपकेंद्रों के साथ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल और मेडिकल कालेज में टीकाकरण के लिए नियमित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को आईसीडीएस, नगर पालिका, शिक्षा विभाग के साथ स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से कांशीराम कालोनी के कम्युनिटी हॉल में, चुर्खी रोड स्थित इंदिरा पैलेस में, अजनारी रोड स्थित किरन गार्डन में मेगा कैंप लगाया जाएगा। इसमें दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सत्र पर जाकर ही पंजीकरण कराने की सुविधा होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें