फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 118528 किशोरों को कल से लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में 15 से 18 वर्ष के 118528 बच्चों का कोविड टीकाकरण 3 जनवरी से प्रारंभ होगा। इसमें 2007 से पहले जन्म वाले किशोर कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित सत्र स्थल पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। वह सीधे सत्र स्थल पर जाकर उपस्थित कर्मियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो बीमार हैं तथा जिनको 9 माह पहले वैक्सीन की डोज लग चुकी है। वह सावधानी के तौर पर 10 जनवरी से पुन: एक डोज लगवा सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि जिनसे भी अब तक टीकाकरण नहीं किया है, वह अपनी पहली डोज शीघ्र लगवाएं। दूसरी डोज लगवाने में भी लापरवाही न बरतें। 15 से 18 वर्ष के बच्चे भी 3 जनवरी 2021 से अपना टीकाकरण करवाएं तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्ति पुन: सावधानी के तौर पर एक डोज और लगवाएं। गर्भवती व धात्री महिलाएं भी टीकाकरण करवा सकती हैं।
------------
ब्लाक वार किशोरों के टीकाकरण की सूची
डकोर 10708
पिंडारी 12821
कोंच 3744
नदीगांव 12115
छिरिया 8776
जालौन 3990
रामपुरा 7845
माधौगढ़ 9483
कुठौंद 9705
महेबा 8490
कालपी 2622
कदौरा 13816
उरई 13413
----------------------
कुल 118528
-------------------------
80.08 फीसदी को लगी पहली डोज
उरई। सीएमओ ने बताया कि जिले में 1268423 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें 1015746 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जो लक्ष्य का 80.08 फीसदी है। जबकि दूसरी डोज 533142 लोगों को ही लगी है। जो लक्ष्य का 42.03 फीसदी है। अभी 252677 लोगों को पहली डोज और 482604 लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें