फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त सफाई व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर की ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सपा नेता और उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में मोहल्लेवालों ने कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

आरिफ खान ने कहा कि शहर के सभी मोहल्ले विशेषकर कांशीराम कालोनी, लहारियापुरवा, रजिस्ट्री आफिस, उमरारखेरा, शांतिनगर, मंसूराबाद आदि में सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। जिससे बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने जल्द समस्या के निदान की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान इमरान, राशिद खान, आमिर फरीदी, विवेक, अजहर, इरफान, अल्ताफ आदि मौजूद रहे।
--------
तोड़फोड़ के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
उरई। भाकपा माले के सोनभद्र जिला कार्यालय में पुलिस माफिया गठजोड़ के कारण हुई तोड़फोड़ के विरोध में पार्टी नेताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। माले के जिला सचिव राजीव कुशवाहा, एक्टू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडई हावी है। पार्टी कार्यालयों में घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन

------
एससी वर्ग का आरक्षण देने की मांग
उरई। विकासशील इंसाफ पार्टी के झांसी मंडल प्रभारी लौटनराम निषाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसमें बताया गया कि अनुसूचित जाति की श्रेणी में मझवार के साथ उसकी समनामी मल्लाह, केवट, मांझी, राजगौड़ आदि जातियों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें