फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गिरिजाघरों व विद्यालयों में जिंगल बेल पर झूमे बच्चे

Mon, 25 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। क्रिसमस पर गिरिजाघरों और विद्यालयों में जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन पर बच्चों ने सांता क्लाज के साथ खूब डांस व मस्ती की। इस दौरान बच्चों को गिफ्ट बांटे गए।
विज्ञापन

गिरिजाघरों में ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना की। शिशु रूप में प्रभु यीशु के दर्शन किए। फादर आला रमेश ने प्रभु के संदेश दिए। डिवाइन मर्सी चर्च में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीसीएच मिशन स्कूल में सभागार में प्रबंधक किरन के मसीह ने कहा कि प्रभु का मूल संदेश प्रेम का संदेश है। मेविल मसीह, अरुण द्विवेदी, नफीस आलम, मैराज सिद्दीकी, सिरिन, शालिनी जेकब, बीनूमल, शोभा, बेबी, आदि मौजूद रहे। राठ रोड स्थित श्रीविनायक एकेडमी इंटरनेशनल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रबंधक शैलेन्द्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता मौजूद रहे। स्पार्टंज पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या विंटर कार्निवाल और बाल मेले का आयोजन हुआ। उद्धाटन विधायक विनोद चतुर्वेदी ने किया। नीरज दुबे, अजय तिवारी, धर्मेंद्र पाल मौजूद रहे।



कार्यक्रम देख उत्साहित हुए अभिभावक

कुठौंद। क्रिसमस पर विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। हिमालयन वैली इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्वा, लवी, आलिया, उत्कर्ष, अभयराज, शालू, शिवांगी, वंशिका के साथ अन्य बच्चों ने क्रिसमस सॉन्ग पर नृत्य प्रस्तुत किया। शौर्य प्रताप, अभय पाल, राजा, कृष्णा, तनुष आदि बच्चों ने पिरामिड बनाकर दिखाया। प्रधानाचार्य एनके मिश्रा, प्रबंधक ऋषभ पोरवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो 50 - कोंच में क्रिसमस पर केक काटते प्रबंधक एएक्स जोसेफ। स्रोत विद्यालय
केक काटकर मनाया क्रिसमस
कोंच। क्रिसमस पर एबेनेजर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। यीशु के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया। बच्चों को गिफ्ट व चाकलेट वितरित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रबंधक एएक्स जोसेफ, प्रधानाचार्य केजे ग्रेसी व संचालनकर्ता आदित्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें