फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड की शान है कुश्ती व पहलवान

Mon, 25 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। पहलवानों ने जब दांव पेंच दिखाए तो दर्शक उत्साहित होकर उछलने लगे। हर दांव पर कुश्ती बदलती गई। जो जीत के लिए आए थे वह हार गए। जिन्हें कमजोर परखा गया। वह खिताब अपने नाम करके गए। राज्य स्तरीय दंगल का आयोजन कदौरा ब्लॉक के गांव गुलौली में हुआ। जो अपने परंपरागत तरीकों से शुरू हुआ।
विज्ञापन

आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी। दंगल का उद्धाटन मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का इतिहास ही कुश्ती व पहलवानी से जाना जाता है। देश में नाम रोशन करने वाले अधिकतर पहलवान इस बुंदेलखंड क्षेत्र से हैं। दंगल में पहली कुश्ती गोविंद सिंह खरोच और आरिफ पहलवान के बीच हुई। जो काफी रोमांचक रही। पहलवानों के दांव पेंच लगाए। काफी देर बाद कुश्ती छूटी। इसको गोविंद सिंह खरोज ने जीता। दूसरी कुश्ती गोविंद सिंह की जय सिंह के साथ हुई। इस कुश्ती में गोविंद सिंह के दांव पेंच काम नहीं आए। जय सिंह कुश्ती जीत गए। दंगल में कई पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। दर्शको ने खूब उछल कूंद की। इस मौके पर अजहर बेग, मनोज चतुर्वेदी, नरेंद्र तिवारी, रामकुमार तिवारी, महेंद्र गौतम, ईनुस, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें