फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/बावली। डकोर क्षेत्र के मकरेछा गांव में मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने जनचौपाल लगाई। जिसमें ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण समेत दस विभागों में संचालित योजनाओं के बिंदुओं पर समीक्षा की गई। साथ ही जनसमस्याएं सुनी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जल निगम झांसी राकेश कुमार ने मकरेछा गांव में जन चौपाल लगाकर गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया। विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल, सीसी सड़क, खेत की मेड बंदी, हैंडपंपों भी देखे और खराब हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त बीडीओ मनीराम शाक्य,नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, डॉ. इदरीश मुहम्मद, राजदीप, मधुरम आदि उपस्थित रहे।
बावली संवाद के अनुसार, संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने कुठौंद ब्लाक के गांव मदारीपुर में जन चौपाल लगाई। ग्राम मदारीपुर के कई बुजुर्गों ने वृद्धापेंशन के लिए आवेदन किया। किसान सुरेंद्र, महेश व दीपक ने पीएम किसान निधि के लिए आवेदन दिया और बताया पिछले एक वर्ष से किस्त नहीं आ रही है। इस दौरान डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए प्रेमचंद यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़। मंडलीय जन चौपाल के अंतर्गत सचिवालय ऊंचा के परिसर पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी निरंजन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में रामकुमार कनौजिया ने आंगनवाड़ी में पुष्टाहार वितरण न होने की शिकायत की।
सीडीपीओ कपिल शर्मा को जांच करने के निर्देश दिए। सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में 199 पात्र गृहस्थी, 29 लोगों के अंत्योदय कार्ड हैं, जिन्हें राशन मिल रहा हैं। वही 23 लोगों आवास दिए गए हैं। गांव में 297 जॉबकार्ड धारक हैं। इस दौरान बीडीओ दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें