फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में मना जश्न, बुजुर्गों ने सुरों का जादू बिखेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने गायन एवं नृत्य कर समां बांधा। उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा जिसे देश दर्शक वाह वाह कर उठे। फेस्टिवल द्वारा वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जश्न जैसा माहौल रहा। बुजुर्गों के साथ महिलाओं एवं बच्चों ने भी उनके साथ परफॉर्मेंस कर उनकी खुशियों को दोगुना करते हुए भारतीय परंपरा को जीवंत किया।
विज्ञापन

फेस्टिवल के संस्थापक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि फेस्टिवल द्वारा तीन पीढ़ियों के एक साथ मंचन से भारतीय परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया गया है। वृद्धाश्रम में अमित सक्सेना, स्वाति जैन, रोमा, प्रियंका टंडन, अर्चना, रश्मि, इशिका, स्तुति, उर्वी, शिवम, ज्ञानवती, मनीष आदि ने स्नेहधारा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ परफॉर्मेंस कर माहौल को उत्सवमय बनाया। वहीं फेस्टिवल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए राष्ट्रपति सहित भारत सरकार द्वारा कई समितियों के मनोनीत सदस्य एवं बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य अरुण भगत ने युवाओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया।
उन्होंने कहा कि बिना परिश्रम सफलता संभव नहीं है। सफलता रूपी ताला खोलने के लिए परिश्रम रूपी कुंजी आवश्यक है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय नोयडा परिसर की निदेशक डॉ मीता उज्जैन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्रोफेसर डॉ राघवेंद्र मिश्रा, फिल्म मेकर डॉ नीरज सचान, कथाकार डॉ सुनीता ने भी संबोधित किया। फेस्टिवल में समर्थ शर्मा, प्रिया, काव्या चतुर्वेदी, अर्नव श्रीवास्तव आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

लगातार पांच घंटे नृत्य कर नाम दर्ज कराएंगे
12 जुलाई को कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लगातार पांच घंटे नृत्य कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का प्रयास किया जाएगा। फेस्टिवल के संस्थापक पारसमणि ने बताया कि नृत्य कोंच फिल्म फेस्टिवल के पेज पर लाइव होगा। सृजन झंकार की ब्रांड एंबेसडर श्रुति जैन द्वारा 12 जुलाई को दोपहर 1 बजे से लगातार पांच घंटे का नृत्य कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।ेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें