फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व मिलजुल कर मनाएं, भाईचारे को मजबूत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाडग़ांव/रामपुरा। थाना कैलिया में दीपावली त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी व प्रबुद्व वर्ग को बुलाया गया था। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि त्योहार सभी को मिलजुल कर मनाना है। ताकि भाईचारा कायम रहे। दीपावली का पर्व बड़ा पर्व है, क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जो अपराधी किस्म के लोग हैं उन पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिसने भी शांतिभंग की कोशिश की उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने अधीनस्थों को भी क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब विक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निरीक्षक अशोक कुमार, अभिषेक, रामचंद्र वर्मा, कमलनारायण सिंह, राघवेंद्र सिंह मुखिया, राधे महाराज, सिद्धार्थ राय आदि मौजूद रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दिवाली त्योहार पर होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने जुए और शराब के बगैर त्योहार मनाने को कहा। इस दौरान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, सुशील पाराशर, भानुप्रताप, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें