उरई। अग्रणी बैंक इंडियन बैंक की ओर से मेगा क्रेडिट कैंप का टाउनहाल में किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने 21 लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाणपत्र एवं ऋण की चेक बांटे।
सीडीओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लाभार्थी आत्मनिर्भर बने है। साथ ही दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराएं। डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा जिले के बैंक को लीड बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक करके ऐसी योजना बनाई जानी चाहिए। ताकि प्रतिदिन लाभार्थियों को ऋण सुविधा मिल सके। डॉ श्रीवास्तव ने बैंकर्स को बधाई देते हुए कहा कि आपने इतने कम समय में 100 करोड़ रुपये के लाभार्थियों के ऋण वितरण के सापेक्ष 103.26 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया है।
कैंप में उप मंडलीय प्रबंधक कपिल भाटिया, उपायुक्त एनआरएलएम एके गुपता, उपायुक्त जिला उद्योग योगेश कामेश्वर, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा आदि ने 6731 लाभार्थियों को ऋण की स्वीकृति के प्रमाणपत्र दिए। जबकि 2734 लाभार्थियों को 38.80 करोड़ के चेक वितरित किए। एलडीएम अनुपम गुप्ता ने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार गिरते ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए किया गया है जिसके लिए जिले की प्रत्येक शाखा द्वारा ऋण वितरित किया जाना आवश्यक है। इस दौरान आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी कुशवाहा ने समय से ऋण भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। संचालन अग्निवेश गोयल ने किया।