फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले ठेकेदार व स्वयं को भाजपा नेता बताने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल देर रात तक युवक कोतवाली में ही बैठा रहा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या प्रकरण में आए फैसले के बाद शहर के पीली कोठी निवासी ठेकेदार शैलेश मिश्रा ने सोमवार की देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। मंगलवार को पुलिस के पास इस भड़काऊ पोस्ट की जानकारी पहुंची तो तत्काल ही दबिश देकर शैलेश को उनके आवास से पकड़ लिया गया। शैलेश के कोतवाली पहुंचते ही लोगों की भीड़ भी कोतवाली पहुंचने लगी।
शैलेश भाजपा से भी बतौर कार्यकर्ता जुड़े हैं, इस कारण कुछ भाजपा नेता भी शैलेश की पैरवी में कोतवाली भी पहुंचे। इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में भी है लेकिन उन्होंने अभी तक पोस्ट नहीं देखी है। रही बात शैलेश की तो वे पार्टी में किसी भी पद पर नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता भले ही हो सकते हैं फिर भी पार्टी में किसी को भी कोई भी आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने की सख्त मनाही है।
विज्ञापन

लाइक व कमेंट करने वालों की भी खंगाल रही डिटेल
पुलिस सूत्रों की माने तो फेसबुक पर कमेंट करने वालों की भी पुलिस डिटेल देख रही है। अगर किसी व्यक्ति ने फड़काऊ पोस्ट पर भड़काऊ कमेंट लिखा होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। वैसे 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 144 धारा लागू चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें