फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुत्ते को बचाने में खड्ड में पलटी कार, वृद्ध की मौत

Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
खंदक में पड़ी कार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। बंगरा के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे कार में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड निवासी शिवराम सिंह राजपूत (67) अपनी पत्नी रामकुंवर (65) के साथ शनिवार को कार से बंगरा होते हुए उरई आ रहे थे। जैसे ही कार बंगरा नहर के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से चालक रामबिहारी स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और कार खड्ड में जाकर पलट गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां शिवराम को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें