फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी

Sun, 26 Jan 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सास जब कमरे में पहुंची तो बहू का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दोगढ़ी निवासी प्रवीण कुमार की 24 वर्षीय पत्नी शालिनी देवी ने शनिवार सुबह कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सास सावित्री जब कमरे में पहुंची तो बहू का फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी काम पर गए बेटे प्रवीण को दी। सूचना मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। घर में आए दिन होने वाले विवाद से तंग होकर महिला ने जान दे है। सीओ राम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें